उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा- आखिर प्रियंका गांधी में ऐसा है क्या जो सरकार उनका WhatsApp हैक करने की जहमत उठाएगी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस द्वारा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का व्हाट्सएप हैक होने की आशंका जताए जाने के बाद सोमवार को व्यंग्य करते हुए कहा कि आखिर प्रियंका में ऐसा है क्या कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करना चाहेगी.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस द्वारा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का व्हाट्सएप (WhatsApp) हैक होने की आशंका जताए जाने के बाद सोमवार को व्यंग्य करते हुए कहा कि आखिर प्रियंका में ऐसा है क्या कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करना चाहेगी. मौर्या ने कहा, ‘‘वह उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारने वाली पार्टी की नेता हैं. उन्हें सिर्फ ट्विटर (Twitter) पर राजनीति करनी है. ऐसे में आखिर उनमें ऐसा क्या है कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करने/करवाने की जहमत उठाएगी.’’ उपमुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे.
इस दौरान संवाददाताओं ने जब अयोध्या मुद्दे सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘जब काशी आता हूँ तो बाबा विश्वनाथ, कालभैरव, संकट मोचन का दर्शन जरूर करता हूँ. भोलेनाथ जी भगवान राम को जपते हैं और भगवान राम भोलेनाथ जी को जपते है. राम मंदिर बनाने की कामना तो है ही.’’ उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या राम जन्मभूमि मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला होगा, हम उसका स्वागत करेंगे. यह भी पढ़ें- Whatsapp जासूसी कांड: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, सुरजेवाला बोले-प्रियंका गांधी का फोन भी किया गया हैक.
डीएचएफ़एल कंपनी से चंदा लेने और उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों मौर्या ने कहा कि 17 मार्च से यह सारी प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी और 19 मार्च को हमारी सरकार ने शपथ लिया था. उन्होंने कहा कि इसमें प्राथमिकी और गिरफ्तारी किए जाने के साथ ही सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

