टेक

Airtel के प्रीपेड ग्राहकों को 599 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा चार लाख रुपये का जीवन बीमा

भारती एयरटेल के दिल्ली समेत चुनिंदा राज्यों के प्री - पेड ग्राहकों को 599 रुपये के प्लान के साथ चार लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा. इसके लिए भारती एक्सा और एयरटेल ने करार किया है. भारती एयरटेल ने सोमवार को 599 रुपये के नए प्री - पेड प्लान की घोषणा की.

Airtel के प्रीपेड ग्राहकों को 599 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा चार लाख रुपये का जीवन बीमा
एयरटेल (Photo Credits : IANS)

भारती एयरटेल के दिल्ली समेत चुनिंदा राज्यों के प्री - पेड ग्राहकों को 599 रुपये के प्लान के साथ चार लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा. इसके लिए भारती एक्सा और एयरटेल ने करार किया है.

भारती एयरटेल ने सोमवार को 599 रुपये के नए प्री - पेड प्लान की घोषणा की. इसमें 2 जीबी डेटा प्रतिदिन , किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन जैसी सुविधाओं के साथ भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस से चार लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा.

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा , " इस रिचार्ज की वैधता 84 दिन होगी और हर रिचार्ज के साथ तीन महीने के लिए बीमा कवर अपने आप मिल जाएगा. 18 से 54 वर्ष के सभी ग्राहकों को बीमा की सुविधा मिलेगी और इसके लिए कागजी दस्तावेजों या चिकित्सा परीक्षण की जरूरत नहीं होगी. बीमा का प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से तुरंत वितरित किया जाएगा." यह भी पढ़ें- भारती एयरटेल ने सबको चौंकाया, Q4 में 107 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया

बयान में कहा गया है कि अनुरोध पर ग्राहक के घर पर बीमा की प्रति भेजी जाएगी. बीमा का लाभ लेने के लिए , ग्राहक को पहले रिचार्ज के बाद एसएमएस , एयरटेल थैंक्स एप या एयरटेल रिटेलर के माध्यम से कवर के लिए नामांकन करना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).