शिवसेना के साथ जारी खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में करेंगे अमित शाह से मुलाकात
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के मध्य गतिरोध और बेमौसम बारिश से फसल की बर्बादी के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिये सोमवार को दिल्ली रवाना होंगे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 24 अक्टूबर को आए नजीतों में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली है जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की.
मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के मध्य गतिरोध और बेमौसम बारिश से फसल की बर्बादी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिये सोमवार को दिल्ली रवाना होंगे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 24 अक्टूबर को आए नजीतों में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली है जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की. 288 सदस्यीय विधानसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला, लिहाजा गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है।
हालांकि सूत्रों ने कहा कि फडणवीस की शाह से मुलाकात के दौरान बेमौसम बारिश से प्रभावित राज्य के किसानों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मदद दिलाने पर चर्चा होगी. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने कहा-जल्द बनेगी राज्य में सरकार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब
राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है, हालांकि भाजपा की सहयोगी शिवसेना के साथ साथ कांग्रेस और राकांपा ने भी इस पैकेज को अपर्याप्त बताया है. राज्य सरकार ने कहा है कि बेमौसम बारिश से 52.44 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसल बर्बाद हुई है।
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2019 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

