बिहार विधानसभा चुनाव 2020: रामविलास पासवान की पार्टी LJP आज खेल सकती है बड़ा दांव, तेजस्वी यादव की मुश्किलों में हो सकता है इजाफा
बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में चिराग पासवान को पार्टी का अध्यक्ष बनाना LJP का बड़ा दाव माना जा रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि चिराग के अध्यक्ष बनने से युवा पार्टी की ओर आकर्षित होंगे. आरजेडी के तेजस्वी यादव भी बिहार के युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान पार्टी का दारोमदार अपने बेटे चिराग पासवान को सौंपने को तैयार हैं और इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को होने की संभावना है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोजपा के अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान को पदभार सौंपा जा सकता है. लोजपा की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में की थी. सूत्रों ने कहा कि रामविलास पासवान पार्टी के संस्थापक-संरक्षक होंगे और उनके बेटे अध्यक्ष पद संभालेंगे.
बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में चिराग पासवान को पार्टी का अध्यक्ष बनाना LJP का बड़ा दाव माना जा रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि चिराग के अध्यक्ष बनने से युवा पार्टी की ओर आकर्षित होंगे. आरजेडी के तेजस्वी यादव भी बिहार के युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).