पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने टेलिविजन पर किए गए मानहानि मुकदमें को जीता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक निजी पाकिस्तानी टेलिविजन पर किए गए मानहानि का मुकदमा जीत लिया है. दरअसल इस निजी टेलिविजन ने साल 2018 में ब्रिटेन में एक शो का प्रसारण किया था, जिसमें रेलमंत्री शेख रशीद ने रेहम पर पाकिस्तान के मुस्लिम लीग नवाज नेता शहबाज शरीफ से पैसे लेने का आरोप लगाया था.