मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में लगातार 9वें महीने घटाया उत्पादन
मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में उत्पादन में 20.7 प्रतिशत की कटौती की है. यह लगातार नौवां महीना है जब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अपना उत्पादन घटाया है. एमएसआई ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने अक्टूबर में 1,19,337 इकाइयों का उत्पादन किया जो एक साल पहले इसी महीने में 1,50,497 इकाई था.