क्रिकेट

डेविड वार्नर की बेटी हुई विराट कोहली की फैन, कही ये बड़ी बात

डेविड वार्नर की बेटरी इंडी राय ने अपने पिता के साथ घर पर क्रिकेट खेलते हुए कहा मैं विराट कोहली की तरह हूं. आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज की पत्नी कैंडीस वार्नर द्वारा बनाये गए वीडियो में इंडी राय को अपने पिता से थ्रोडाउन खेलते हुए देखा जा सकता है और जैसे ही वह खुद को इन गेंदों का सामना करने के लिये तैयार कर रही है तो वह बार बार दोहरा रही है मैं विराट कोहली हूं.

डेविड वार्नर की बेटी हुई विराट कोहली की फैन, कही ये बड़ी बात
डेविड वार्नर की बेटी इंडी राय और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/Getty Image)

डेविड वार्नर (David Warner) की बेटी इंडी राय (Indi Rae) ने अपने पिता के साथ घर पर क्रिकेट खेलते हुए कहा, "मैं विराट कोहली (Virat Kohli) की तरह हूं." आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज की पत्नी कैंडीस वार्नर (Candice Warner) द्वारा बनाये गए वीडियो में इंडी राय को अपने पिता से थ्रोडाउन खेलते हुए देखा जा सकता है और जैसे ही वह खुद को इन गेंदों का सामना करने के लिये तैयार कर रही है तो वह बार बार दोहरा रही है, "मैं विराट कोहली हूं."

दुनिया में सीमित ओवर के क्रिकेट में भले ही वह सर्वश्रेष्ठ में से एक बल्लेबाज माने जाते हों लेकिन उनकी बेटी इंडी राय के लिये यह भारतीय बल्लेबाज शीर्ष पर है.

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Virat Kohli: जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने लिखा दिल को छू लेने वाला खास लेटर

वार्नर की इंडी के अलावा इवी माय और इस्ला रोज दो और बेटियां हैं. तैंतीस साल के क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस शीर्षक से वीडियो डाला, "मैं इसके बारे में सुनिश्चित नहीं हूं. इंडी विराट कोहली बनना चाहती है."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).