प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ की द्विपक्षीय वार्ता,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आये हुए हैं. मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के इतर बोलसोनारो के साथ मुलाकात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को यहां ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) के साथ मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आये हुए हैं. मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के इतर बोलसोनारो के साथ मुलाकात की. यह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आतंकवाद निरोधक सहयोग के लिए तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और दुनिया की पांच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगा.
ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के तौर- तरीकों पर चर्चा की. दोनों नेता करीब चार महीने पहले जापान के ओसाका में दो दिवसीय जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे. मोदी ने तब बोलसोनारो को ब्राजील का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी थी और ब्रिक्स परिवार में उनका स्वागत किया था.
मोदी और बोलसोनारो ने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की. यह चर्चा विशेष रूप से व्यापार और निवेश में सहयोग बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में कृषि और जैव ईंधन करीबी और बहुपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के बारे में हुई. बोलसोनारो जनवरी में ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए थे. उन्होंने पिछले महीने घोषणा की थी कि भारतीय पर्यटकों को पर्यटन या व्यवसाय के लिए ब्राजील में प्रवेश करने के लिए वीजा से छूट मिलेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

