महंगाई की मार: जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 7.59 फीसदी पर पहुंची
सब्जी, दालें और मांस, मछली जैसे खाने-पीने के सामान महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़कर 7.59 प्रतिशत पर पहुंच गयी. यह इसका साढ़े पांच साल का उच्चस्तर है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2019 में 7.35 प्रतिशत रही थी. वहीं पिछले साल जनवरी महीने में यह 1.97 प्रतिशत थी. इससे पहले, मई 2014 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 8.33 प्रतिशत थी.