बड़ी खबर- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को करेंगे भारत की यात्रा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 2010 और 2015 में भारत यात्रा पर आ चुके हैं. ‘इंडियास्पोरा’ के प्रमुख एम. आर. रंगास्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दों को हल करने और अमेरिका-भारत के बीच सहयोग को रेखांकित करने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सही समय पर भारत जा रहे हैं.’’
Donald Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने के अंत में दो दिवसीय यात्रा पर भारत जाएंगे. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ भारत जाएंगी. वे 24 और 25 फरवरी की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान नयी दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे. ग्रिशम ने बताया कि सप्ताहांत में फोन पर हुई बातचीत में ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहमति जताई कि यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी तथा अमेरिकी-भारतीय लोगों के बीच मजबूत एवं स्थायी संबंधों को रेखांकित करेगी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 2010 और 2015 में भारत यात्रा पर आ चुके हैं.
‘इंडियास्पोरा’ के प्रमुख एम. आर. रंगास्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दों को हल करने और अमेरिका-भारत के बीच सहयोग को रेखांकित करने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सही समय पर भारत जा रहे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

