खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले-ये भारतीय खेलों के लिये ऐतिहासिक क्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का उदघाटन किया. देश भर के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 से अधिक खिलाड़ी 17 खेलों में अपना भाग्य आजमाएंगे. इन खेलों में रग्बी भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस सुविधा के जरिये खेलों के शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने इसे भारतीय खेलों के लिये ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘यह देश की खेल क्रांति में अगला कदम साबित होंगे. ’’