Odisha Govt Budget 2020-21: ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने पेश किया डेढ लाख करोड़ रुपये का बजट
ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने मंगलवार को राज्य का 2020- 21 के लिये 1,50,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले साल के मुकाबले यह बजट 11.1 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है. राज्य विधानसभा में नये वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुये वित्त मंत्री पुजारी ने कहा कि बजट में 65,655 करोड़ रुपये प्रशासनिक खर्चों के लिये आवंटित किये गये हैं जबकि 74,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कार्यक्रम खर्च, 3,200 करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन कोष के लिये रखे गये हैं.