तमिलनाडु सरकार ने मुसलमान उलेमाओं को दिया ख़ास तोहफा
मेज की थपथपाहट के बीच पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘उलेमाओं की पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 2814 वक्फ संस्थान हैं और इन संस्थानों में काम कर रहे उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 25 हजार रुपये या वाहन की कीमत की आधी सब्सिडी दी जाएगी.
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने ‘उलेमाओं’ को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देने और उनकी पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा बुधवार को की. विधानसभा में पलानीस्वामी ने कहा कि अब तक पेश इमाम, मोतीनार, अरबी शिक्षक और मुजावर जैसे उलेमाओं को 1500 रुपये बतौर पेंशन दिए जाते थे. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में वक्फ संस्थानों में सेवाओं के बाद ये उलेमा सेवानिवृत्त हो गए.
मेज की थपथपाहट के बीच पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘उलेमाओं की पेंशन 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 2814 वक्फ संस्थान हैं और इन संस्थानों में काम कर रहे उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 25 हजार रुपये या वाहन की कीमत की आधी सब्सिडी दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).