जरुरी जानकारी

Corona Virus Impact: चीन ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये कम की ब्याज दरें

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना हर महीने की 20 तारीख को एलपीआर का मूल्यांकन करता है. चीन के केंद्रीय बैंक ने एलपीआर में ऐसे समय पर कटौती की है जब कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,100 के पार हो गयी है. इससे संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 74,500 से अधिक हो गयी है.

Corona Virus Impact: चीन ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये कम की ब्याज दरें
कोरोनावायरस (Photo Credit- PTI)

चीन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को दूर करने के लिये ब्याज दरों में कटौती करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने एक बयान में कहा कि ऋण की मुख्य ब्याज दर (एलपीआर) में कटौती की जा रही है, ताकि कंपनियों को इस आपदा से उबरने में राहत मिल सके. बयान के अनुसार, एक साल की परिपक्वता अवधि के लिये एलपीआर 4.15 प्रतिशत से घटाकर 4.05 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी तरह पांच साल की परिपक्वता अवधि वाले ऋण के लिये एलपीआर को 4.80 प्रतिशत से घटाकर 4.75 प्रतिशत कर दिया गया है.

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना हर महीने की 20 तारीख को एलपीआर का मूल्यांकन करता है. चीन के केंद्रीय बैंक ने एलपीआर में ऐसे समय पर कटौती की है जब कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,100 के पार हो गयी है. इससे संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 74,500 से अधिक हो गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).