डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को यातायात प्रभावित होने की संभावना है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ट्रंप अपने परिवार समेत उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ सोमवार को 36 घंटे के भारतीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि 24 फरवरी की शाम को सुरक्षा कारणों के कारण दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48), धौला कुआं, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.