देश

गैंगस्टर रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार, लाया जा रहा है भारत

फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं.

गैंगस्टर रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार, लाया जा रहा है भारत
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी | फाइल फोटो | (Photo Credit: YouTube Screengrab)

नई दिल्ली:  फरार गैंगस्टर रवि पुजारी (Gangster Ravi Pujari) को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है.  इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित है और 15 साल से फरार है.  उसके सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था, जहां पिछले साल जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। उसे प्रत्यर्पित कर दिया गया था.

गैंगस्टर रवि पुजारी दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार

हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि  “ (हम) सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं.  अभी पेरिस में हैं.(हम) एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे. ” यह अधिकारी टीम का हिस्सा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2020 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).