देश

इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाएगा बीजेपी का इतिहास

भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली एक किताब इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी. भारत के आम चुनाव में भाजपा की लगातार दो बार जीत ने शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि पैदा कर दी है. शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी- अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी.

इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाएगा बीजेपी का इतिहास
भारतीय जनता पार्टी (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली. भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी देने वाली एक किताब इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी. भारत के आम चुनाव में भाजपा की लगातार दो बार जीत ने शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि पैदा कर दी है. शांतनु गुप्ता की किताब ‘भारतीय जनता पार्टी- अतीत, वर्तमान एवं भविष्य, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कहानी’ अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी. विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के संकाय सदस्य हदजा मिन फदली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि आम चुनाव में भाजपा की दो बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रुचि बढ़ रही है.

हदजा ने बताया कि भारत की हालिया यात्रा के दौरान उन्हें किताब के बारे में पता चला. वह ‘इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भारत आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘इंडोनेशिया के लोग भारत के साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं और इसलिए सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को समझना महत्वपूर्ण है. हमें उम्मीद है कि भाजपा भी ऐसा ही चाहती है. यह भी पढ़े-दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: BJP कार्यालय में लगे हार के पोस्टर, विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते

PTI का ट्वीट-

जब शांतनु गुप्ता से इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए उनकी किताब को चुने जाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनके काम को वैश्विक पहचान मिलना लेखक के तौर पर उनके लिए बहुत संतोषजनक है. गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ की जीवनी और भारत में फुटबॉल पर एक किताब समेत पांच पुस्तकें लिखी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2020 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).