पंजाब में उपायुक्तों को नई मंडियां घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया
एक सरकारी प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कहा कि यह नई मंडियां खरीद के काम के लिए इस साल पहले से ही अधिसूचित 3,800 मंडियों के अलावा होगा। बैठक में गेहूं की कटाई और खरीद की तैयारियों का जायजा लिया गया, जो 15 अप्रैल से शुरू होने वाला है।