एजेंसी न्यूज

पीएम-किसान की पहली किस्त वितरित, 7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 15,841 करोड़ रुपये

इस योजना के तहत उच्च आय वाले किसानों को छोड़ कर सभी किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 2000- 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। सरकार ने कोराना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त शुरू में ही वितरित करने का फैसला किया।

पीएम-किसान की पहली किस्त वितरित, 7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 15,841 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की पहली किस्त के तहत चालू वित्त वर्ष के प्रारंभ में ही कुल 7.92 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 15,841 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित कर चुकी है। यह जानकारी शुक्रवार को कृषि मंत्रालय के एक बयान में दी गयी।

इस योजना के तहत उच्च आय वाले किसानों को छोड़ कर सभी किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 2000- 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। सरकार ने कोराना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त शुरू में ही वितरित करने का फैसला किया।

कृषि मंत्रालय के एक बयान में में कहा गया है कि कारोना संकट के कारण 24 मार्च से लागू पाबंदियों के बीच किसान सम्मान निधि योजना से 7.92 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचाया गया है। उनके खातों में कुल 15,841 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।

राष्ट्रव्यापी रोक के बीच सरकार ने 27 मार्च को वादा किया था कि वह पीएम किसान की पहली किस्त के 2000-2000 रुपये इस योजना के पात्र 8.69 करोड़ किसानों को उनके खातों में नए वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में ही डालेगी।

कोरोना वायरस के तहत लोगों को घरों से निकलने से रोक दिया गया है। परिवहन सेवाएं बंद हैं। यह पाबंदी 21 दिन के लिए है। इसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। ओडिशा ने पाबंदी को इस माह के अंत तक बढ़ा दिया है तथा कई और राज्य भी इसी तरह के निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).