एजेंसी न्यूज

झारखंड सरकार देश के विभिन्न हिस्सो में फंसे राज्य के 7.5 लाख प्रवासी मजदूरों की मदद कर रही:प्रवक्ता

में फंसे झारखंड के 7,66,256 प्रवासी मजदूरों की राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है। सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

झारखंड सरकार देश के विभिन्न हिस्सो में फंसे राज्य के 7.5 लाख प्रवासी मजदूरों की मदद कर रही:प्रवक्ता

रांची, 10 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों

में फंसे झारखंड के 7,66,256 प्रवासी मजदूरों की राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है। सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सरकार इस बारे में भी योजना बना रही है कि इन मजदूरों के वापस अपने घर पहुंचने पर उनके लिए रोजगार का

सृजन किया जाए।

उन्होंने बताया कि पूरे देश से मिली सूचनाओं के अनुसार झारखंड के

7,66,256 प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं, जिनकी राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).