मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के 11 और मामलों की पुष्टि, कुल संख्या 28 हुई
अधिकारियों के मुताबिक, 11 में से तीन महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक महिला की उम्र 29 वर्ष है, जो वैभव नगर के पहले से सही संक्रमित एक डॉक्टर की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला की उम्र 31 वर्ष है, जो कल्याणवाड़ी इलाके की रहने वाली है।