श्रीनगर, दस अप्रैल कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने शुक्रवार को 110 लोगों को लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया और आठ वाहन जब्त कर लिए।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए सात दुकानदारों समेत 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और दो वाहन जब्त कर लिए गए।
प्रवक्ता ने कहा कि बांदीपोरा में पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए 50 लोगों को गिरफ्तार किया और छह वाहन जब्त किए।
उन्होंने कहा किउ त्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के कलमाबाद क्षेत्र में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया और क्रालगुंड क्षेत्र में 19 लोग गिरफ्तार किए गए।
प्रवक्ता के अनुसार निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए हंदवाड़ा पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने सभी निवासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY