एजेंसी न्यूज

कोविड-19: मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश में नियंत्रण में हैं हालात

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्य के 13 कोविड-19 अस्पतालों के चिकित्सकों और जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बात पर चर्चा की कि लॉकडाउन खत्म होने की स्थिति में किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।

कोविड-19: मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश में नियंत्रण में हैं हालात

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 10 अप्रैल मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के संबंध में सभी हालात अब नियंत्रण में हैं और आने वाले दिनों में सामान्य हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्य के 13 कोविड-19 अस्पतालों के चिकित्सकों और जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बात पर चर्चा की कि लॉकडाउन खत्म होने की स्थिति में किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि वे कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों, उनके प्राथमिक संपर्कों की जांच करवा रहे हैं और इस संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक उपचार मुहैया करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कोविड-19 की रोकथाम के उद्देश्य से हर जिले में पांच अस्पतालों की पहचान की जा रही है और सभी 13 जिलों में एक-एक क्रिटिकल केयर अस्पताल तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों के कारण बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों, उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान हो चुकी है और उन्हें या तो पृथकवास में भेजा गया है या अलग किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में हालात अब नियंत्रण में हैं और आगामी दिनों में सामान्य हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).