विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 1,09,307 लोगों की मौत, लोगों ने लॉकडाउन के बीच मनाया ईस्टर
कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में चार अरब से अधिक लोग लॉकडाउन में हैं। आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित एएफपी की अंतरराष्ट्रीय समयानुसार आज 11 बजे तक की सूची के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते विश्व में 1,09,307 लोगों की जान चली गई।