लॉकडाउन के बीच बिहार सरकार दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों को पहुंचाई मदद
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार के बाहर फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गत सोमवार को शुरू की गयी 1,000 रुपये की विशेष सहायता योजना के तहत लाभ पाने वाले लाभार्थियों की संख्या आज 53,849 रही जबकि 28 मार्च को कार्यक्रम शुरू होने के बाद से अबतक कुल 5,26,341 लोग इससे लाभांवित हो चुके हैं।