कोरोना के खिलाफ जंग : विपक्ष ने कर्मियों का विशेष भत्ता बढ़ाने का दिल्ली सरकार से अनुरोध किया
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और अन्य कर्मियों के सामने आने वाली समस्याओं को रेखांकित किया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए विशेष (आपातकाल) भत्ते की मांग की।