नगालैंड में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित, राज्य में संक्रमण का पहला मामला
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दीमापुर/गुवाहाटी,13 अप्रैल नगालैंड का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य में संक्रमण का यह पहला मामला है।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे, उसे असम के गुवाहाटी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में वह संक्रमित पाया गया।
असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने भी ट्वीट किया कि एक व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण थे इसलिए दीमापुर के एक निजी अस्पताल ने उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया था।
सरमा ने बताया कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उसका उपचार चल रहा है। व्यक्ति का निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि नागालैंड सरकार ने कोहिमा के अनेक इलाकों को सील कर दिया है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति का रिहायशी इलाका और वह अस्पताल शामिल है जहां उसे शुरुआत में भर्ती कराया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

