कोरोना के इलाज के लिये अस्पतालों की संख्या 602 हुयी : स्वास्थ्य मंत्रालय
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,211 नये मामले सामने आये हैं, साथ ही इस अवधि में 31 मरीजों की मौत हुयी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के संक्रमण के कुल मामले 10,363 हो गये हैं, जबकि अब तक इससे 339 लोगों की मौत हो चुकी है।