एजेंसी न्यूज

टीकाकरण अभियान रूकने से 11.7 करोड़ बच्चे खसरा के खतरे का कर रहे हैं सामना : संयुक्त राष्ट्र

कोरोना वायरस के कारण 13 अन्य देशों में भी टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हुआ है ।

टीकाकरण अभियान रूकने से 11.7 करोड़ बच्चे खसरा के खतरे का कर रहे हैं सामना : संयुक्त राष्ट्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने कहा है कि वर्तमान में 24 देशों ने टीकाकरण का काम रोक दिया है। इसमें से कई देश खसरा के खतरे का पहले से सामना कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण 13 अन्य देशों में भी टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हुआ है ।

खसरा और रूबेला के खतरे को घटाने के लिए वैश्विक स्तर की भागीदारी संस्था ‘‘मीजल्स एंड रूबेला इनिशिएटिव’’ (एम एंड आरआई) ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि यह बहुत जरूरी है कि मौजूदा महामारी के दौरान और बाद में भी टीकाकरण के कार्यक्रम को जारी रखना चाहिए ।

बयान में कहा गया, ‘‘टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित होने से कुल मिलाकर 11.7 करोड़ बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।’’

बयान में कहा गया,‘‘ एम एंड आरआई, जहां पर महामारी का बहुत ज्यादा खतरा है वहां पर व्यापक अभियान को कुछ समय के लिए रोककर कोरोना वायरस से समुदायों और स्वास्थ्यकर्मियों को बचाने की हिमायत करता है। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि बच्चे इससे स्थायी रूप से वंचित होने चाहिए ।

खसरा से हर साल करीब दो करोड़ बच्चे प्रभावित होते हैं । इनमें से अधिकतर बच्चों की उम्र पांच साल से कम होती है ।

वर्ष 2018 में खसरा की वजह से 140,000 बच्चों की मौत हुई थी ।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).