किसानों के लागत से कम भाव पर सरसों नहीं बेचने से बाजार में हल्का सुधार
बाजार सूत्रों का कहना है कि किसान लागत से घटे भाव पर सरसों नहीं बेच रहा है। बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलना तो दूर उसे उसकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली नजफगढ़ मंडी में 700- 800 बोरी सरसों की आवक हुई। यह नीचे में 4,100 रुपये और ऊंचे में 4,250 रुपये क्विंटल बोली गई। किसान का सरसों लूज पर 4,150 से 4,200 रुपये क्विंटल से कम का पड़ता नहीं है, इस पर भाड़ा, शुल्क और अन्य खर्चे ऊपर से लगते हैं।