एजेंसी न्यूज

किसानों के लागत से कम भाव पर सरसों नहीं बेचने से बाजार में हल्का सुधार

बाजार सूत्रों का कहना है कि किसान लागत से घटे भाव पर सरसों नहीं बेच रहा है। बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलना तो दूर उसे उसकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली नजफगढ़ मंडी में 700- 800 बोरी सरसों की आवक हुई। यह नीचे में 4,100 रुपये और ऊंचे में 4,250 रुपये क्विंटल बोली गई। किसान का सरसों लूज पर 4,150 से 4,200 रुपये क्विंटल से कम का पड़ता नहीं है, इस पर भाड़ा, शुल्क और अन्य खर्चे ऊपर से लगते हैं।

किसानों के लागत से कम भाव पर सरसों नहीं बेचने से बाजार में हल्का सुधार
जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मूंगफली, सोयाबीन और बिनौला जैसे देशी हल्के तेलों में मांग आने से हल्का सुधार दर्ज किया गया। किसानों द्वारा नई सरसों की लागत से कम भाव पर बिकवाली नहीं करने से बाजार में धारणा मजबूती की रही।

बाजार सूत्रों का कहना है कि किसान लागत से घटे भाव पर सरसों नहीं बेच रहा है। बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलना तो दूर उसे उसकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। दिल्ली नजफगढ़ मंडी में 700- 800 बोरी सरसों की आवक हुई। यह नीचे में 4,100 रुपये और ऊंचे में 4,250 रुपये क्विंटल बोली गई। किसान का सरसों लूज पर 4,150 से 4,200 रुपये क्विंटल से कम का पड़ता नहीं है, इस पर भाड़ा, शुल्क और अन्य खर्चे ऊपर से लगते हैं।

महाराष्ट्र के लातुर में सोयाबीन खल की मांग बढ़ने से सोयाबीन में मजबूती रही। लातूर में सोयाबीन 4,150 रुपये और इंदौर में 4,050 रुपये क्विंटल बोली गई। ये भाव सभी खर्चे आदि मिलाकर हैं। जयपुर में सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन के साथ सभी खर्चे मिलाकर 4,400 रुपये क्विंटल पर बोली गई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि वायदा बाजार में सरसों मई वायदा खर्चे सहित 4,130 रुपये क्विंटल पर बोली जा रही है। इस साल के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,425 रुपये के मुकाबले यह भाव काफी नीचे हैं। वहीं इसमें किसान के लिये लागत निकालना भी मुश्किल है।

मंगलवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,325 - 4,365 रुपये।

मूंगफली - 4,825 - 4,850 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,170 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,960 - 2,010 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 8,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,425 - 1,550 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,475 - 1,595 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,000 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 6,430 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,050 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,030 रुपये।

पामोलीन कांडला- 7,280 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 4,100- 4,150 लूज में 3,900--3,950 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,430 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).