एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सैमसंग इंडिया का 20 करोड़ रुपये का योगदान

कोरोना वायरस से निपटने के लिये केन्द्र द्वारा बनाये गये पीएम केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष) में कंपनी ने 15 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु सरकार दोनों को कुल पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सैमसंग इंडिया का 20 करोड़ रुपये का योगदान
जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल मोबाइल, टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग इंडिया ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये सरकार के स्तर पर किये जा रहे प्रयासों में सहयोग देते हुये मंगलवार को केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सरकार को 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिये केन्द्र द्वारा बनाये गये पीएम केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष) में कंपनी ने 15 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु सरकार दोनों को कुल पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

कंपनी के कर्मचारी भी अपना योगदान इसमें करेंगे।

कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा प्रशासन को कोरोना वायरस पर नियंत्रण में समर्थन देते हुये डिजिटल एक्स-रे, डिजिटल अल्ट्रासाउंड की आपूर्ति में तेजी लाई है। पिछले कुछ हफ्तों से, सैमसंग इंडिया की टीम कोविड-19 के खिलाफ अभियान के लिए एक विस्‍तृत और सार्थक रणनीति बनाने के लिए विभिन्‍न सरकारों, स्‍थानीय निकायों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा पेशेवरों के साथ मिलकर काम कर रही है।

नोएडा में, सैमसंग प्रतिदिन स्‍थानीय समाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्‍ध कराने के लिए स्‍थानीय प्रशासन और स्‍थानीय पुलिस की भी मदद कर रही है। कंपनी ने कहा है कि भले ही उसके सर्विस सेंटर और ग्राहक कॉल सेंटर फिलहाल बंद हैं लेकिन वह आनलाइन माध्यमों के जिरये अपने उपभोक्ताओं से जुड़ी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).