मध्यप्रदेश में 142 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 757 हुई, 53 की मौत
मंगलवार को प्रदेश में दो इंदौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है. इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में 6, भोपाल में 5, खरगोन में 3 और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं. मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है.