एजेंसी न्यूज

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते रुपये में मजबूती देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते चिंता बनी हुई हैं।

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत

मुंबई, 15 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के चलते भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 25 पैसे की मजबूती के साथ 76.02 के स्तर पर आ गया।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते रुपये में मजबूती देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते चिंता बनी हुई हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.07 के भाव पर खुला और इसने आगे मजबूती हासिल करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.02 के उच्च स्तर को छुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब 25 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76.27 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार 14 अप्रैल को बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती के कारण बंद था।

व्यापारियों ने कहा कि घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते निवेशकों की चिंताएं बनी हुई हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 1,243.74 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).