सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,200 के स्तर के करीब
हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है।
मुंबई, 15 अप्रैल शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी में बढ़त देखने को मिली।
हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है।
शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 31,400.36 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 639.83 अंक या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 31,329.85 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 187.20 अंक या 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,181.05 अंक पर था।
सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयर सन फार्मा, एलएंडटी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक रहे।
दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स सोमवार को पिछले सत्र में 469.60 अंक या 1.51 प्रतिशत गिरकर 30,690.02 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.05 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 8,993.85 पर बंद हुआ।
अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

