पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर प्रभावित जिलों में घर-घर परीक्षण अभियान चलाया जाय: नीतीश
यहां मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को एक बैठक के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के साथ गहन समीक्षा करते हुए नीतीश ने निर्देश दिया कि कोरोना वायरस संक्रमितों को चिन्हित करने के लिये पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर 16 अप्रैल से प्रभावित जिलों --सिवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा में घर-घर परीक्षण अभियान चलाया जाय। इन जिलों के सीमावर्ती जिलों में भी जो क्षेत्र प्रभावित है, वहां भी घर-घर परीक्षण अभियान चलाया जाय।