मध्यप्रदेश में 126 नए मामले सामने आए, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 741 हुई, 53 की मौत
मंगलवार को राज्य में दो की इन्दौर में और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है। इसके बाद इस महामारी से राज्य में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
भोपाल, 14 अप्रैल मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 741 पर पहुंच गई है।
मंगलवार को राज्य में दो की इन्दौर में और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है। इसके बाद इस महामारी से राज्य में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी समझे जाने वाले इस शहर में अब तक सर्वाधिक 411 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 83 नये मामले सामने आये हैं।
मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि राज्य की राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटों में कोविड—19 के 16 नये मामले सामने आये हैं। इसी के साथ भोपाल में इस महामारी की चपेट में आये मरीजों की संख्या बढ़कर अब 158 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इन्दौर एवं भोपाल के अलावा उज्जैन में 26 कोरोना वायरस संक्रमित हैं, जबकि 17 खरगोन और 17 (तीन नए) बड़वानी में, 15 होशंगाबाद में, 15 (10 नए) खंडवा में, 14 मुरैना में, 13 विदिशा में, 12 (दो नए) जबलपुर में, सात (तीन नए) देवास में, छह ग्वालियर में, चार-चार छिंदवाड़ा, एवं रायसेन में, चार (तीन नए) शाजापुर में, तीन श्योपुर में, तीन (एक नया) धार में दो—दो सतना, रतलाम एवं शिवपुरी में, दो(एक नया) मंदसौर में और एक—एक मरीज बैतूल और सागर, में है जबकि कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है।
मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को टीकमगढ़ जिले में कोरोना-19 को पहला मरीज पाया गया है।
टीकमगढ़ जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एम के प्रजापति ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति ने इन्दौर के एक डॉक्टर के दवाखाने में काम किया था। इस डॉक्टर की कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले सप्ताह इन्दौर में मौत हो गयी थी।
अधिकारी ने बताया राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों में से 64 मरीज अब तक स्वस्थ हो गये हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। 53 मरीजों के मरने एवं 64 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब राज्य में कुल 624 सक्रिय मरीज रह गये हैं, जिनमें से 609 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 15 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 37 लोगों की इन्दौर में, छह की उज्जैन में, पांच की भोपाल में, तीन की खरगोन में तथा एक-एक मरीज की देवास और छिंदवाड़ा में मौत हुई है।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

