एजेंसी न्यूज

सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए विशेषज्ञ और एक कैबिनेट उप समिति का किया गठन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न होने वाले वित्तीय संकट से निपटने के वास्ते सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल और एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं.

सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए विशेषज्ञ और एक कैबिनेट उप समिति का किया गठन
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits ANI)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी से उत्पन्न होने वाले वित्तीय संकट से निपटने के वास्ते सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल और एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है. मुख्यमंत्री ने एक वेबकास्ट में कहा कि मंत्रियों का समूह उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में गठित किया गया है.

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के पैनल में वैज्ञानिक रघुनाथ माशेलकर, अर्थशास्त्री अजीत रानाडे और विजय केलकर और बैंकर दीपक पारेख शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों समितियां यह देखेंगी कि आने वाले दिनों में महामारी के वित्तीय प्रभाव से किस तहर से बचा जा सकता है या उन्हें कम किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना वायरस का कोहराम, 24 घंटे के भीतर COVID-19 से संक्रमित 2,228 लोगों की मौत

ठाकरे ने यह भी कहा कि उन्होंने धर्मगुरुओं से बात की है और बीमारी धर्मों और जातियों के बीच भेदभाव नहीं करती है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 5.44 लाख प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रर्याप्त इंतजाम किये हैं और उनके लिए 4346 आश्रय स्थल बनाये गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 01:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).