एजेंसी न्यूज

खेलों को दोबारा शुरू करने को लेकर ट्रंप उत्सुक, लीग प्रमुखों की चिंता बरकरार

कोविड-19 के कारण अमेरिका सहित दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं।

खेलों को दोबारा शुरू करने को लेकर ट्रंप उत्सुक, लीग प्रमुखों की चिंता बरकरार

ट्रंप ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमें अपने खेलों को पटरी पर लाना होगा। मैं 14 साल पुराने बेसबाल मैच देखकर थक गया हूं।’’

कोविड-19 के कारण अमेरिका सहित दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं।

उटाह जैज के रूडी गोबर्ट को पाजीटिव पाए जाने के बाद एनबीए (नेशनल बास्केटबाल लीग) को 11 मार्च को बंद कर दिया गया था जबकि इसके बाद एनएचएल (नेशनल हाकी लीग), मेजर लीग साकर (एमएलएस) और यूएस पीजीए टूर को भी बंद कर दिया गया।

खेलों को दोबारा शुरू किए जाने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। एनबीए और एनएचएल विचार कर रहे हैं कि किस तरह अंतिम चरण में चल रही प्रतियोगिताओं को दोबारा शुरू किया जाए।

इस बीच खबरें हैं कि बेसबाल लीग 30 टीमों को एरिजोना या फिर एरिजोना और फ्लोरिडा में जुटाने पर विचार कर रही है और लीग ने खाली स्टेडियमों में मैच कराने का विकल्प खुला रखा है।

ईएसपीएन के एक संवाददाता ने तो यहां तक कहा है कि उसने सुना है कि मेजर लीग बेसबाल (एमएलबी) अपना सत्र जापान में शुरू करने का प्रयास कर सकता है।

एनएचएल कथित तौर पर उत्तरी डेकोटा में एक स्थल पर लीग शुरू करने पर विचार कर रहा है जबकि अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के प्रमुख डेना वाइट ने संकेत दिए हैं कि वह इस मिश्रित मार्शल आर्ट लीग को निजी टापू पर कराने पर विचार कर रहे हैं।

एमएलबी आयुक्त रोब मेनफ्रेड ने टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारे नजरिये से हमारे पास कोई योजना नहीं है, हमारे पास काफी सारे विचार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कौन से विचार नतीजे में बदलते हैं यह इस पर निर्भर करेगा कि क्या छूट दी जाती हैं, जन स्वास्थ्य की स्थिति कैसी है।’’

एनएचएल के आयुक्त गैरी बेटमैन और एनबीए आयुक्त एडम सिलवर भी मेनफ्रेड के रुख से सहमत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).