एजेंसी न्यूज

कोविड-19: लूडो खेल रहे दोस्तों में खांसने पर विवाद, गोली मारी

नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खासने पर विवाद हो गया. इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

कोविड-19: लूडो खेल रहे दोस्तों में खांसने पर विवाद, गोली मारी
Gun point. (File Photo: IANS)

नोएडा,15 अप्रैल:  नोएडा (Noida) के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो (Ludo) खेल रहे चार दोस्तों में खासने पर विवाद हो गया. इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह (Rajesh Kumar Singh) ने बताया कि दया नगर में बीती रात जय, वीर उर्फ गुल्लू, प्रवेश और प्रशांत चार दोस्त मंदिर के पास बैठकर लूडो खेल रहे थे. इसी बीच प्रशांत को खांसी आ गई. इस पर गुल्लू तथा अन्य दोस्तों ने उससे कहा कि वह खांस कर कोरोना वायरस फैला रहा है. इस बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें: गुजरात: सूरत ग्रामीण पुलिस ने जानवरों के साथ चलाया जागरूकता अभियान, बताया- घर में रहकर हम COVID-19 से रह सकते हैं सुरक्षित

उन्होंने बताया कि गुस्से में आ कर गुल्लू ने प्रशांत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).