प्रदेश के ग्रीन-ऑरेंज जोन में स्टेशनरी दुकानें खोलने की अनुमति दें : योगी ने जिलाधिकारियों से कहा
रोजगार की संभावनाओं को चिह्नित करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयां प्रदेश के औद्योगिक विकास की रीढ़ हैं, इनकी हर सम्भव सहायता की जाए। उद्यमों को पूरी सतर्कता और सावधानी बरतते हुए संचालित कराया जाए।’’ उन्होंने राजस्व वृद्धि से जुड़े प्रकरणों में तेजी से निर्णय लेने का भी निर्देश दिया।