एजेंसी न्यूज

खाद्य स्वच्छता विनियामक का आनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

उसका कहना है कि इससे पूरी खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में शुद्धता और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

खाद्य स्वच्छता विनियामक का आनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु
जमात

नयी दिल्ली, छह मई खाद्य उत्पादकों की शुद्धता का विनियामन करने वाली केंद्रीय एजेंसी एफएसएसएआई ने बुधवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी के मद्देनजर खाद्य-उत्पाद व्यवसाय (एफबीओ) के लिए एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

उसका कहना है कि इससे पूरी खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में शुद्धता और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

   एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 दुनिया भर में खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए एक गंभीर चुनौती पेश कर रहा है। यह चुनौती, पूरी खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में उपभोक्ताओं, ग्राहकों और सभी भागीदारों के लिए कोविड -19 के जोखिम को नियंत्रित करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने की है।’’

एफएसएसएआई ने खाद्य व्यवसायों के लिए पहले ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।

इसने कहा, ‘‘आगे, खाद्य व्यवसायों को सक्रिय रहने और छूत के जोखिम को कम करने में सक्षम बनाने के लिए, एफएसएसएआई ने अपने प्रमुख खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम (एफओएसटीएसी) के तहत खाद्य व्यवसायों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।’’

प्रशिक्षण को अनुभवजन्य प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

खाद्य व्यवसाय इस प्रमाणीकरण कार्यक्रम के लिए एफओएसटीएसी वेबसाइट पर जा सकते हैं या सीधे एफओएसटीएसी के साथ जुड़ सकते हैं।

प्रशिक्षुओं को एफओएसटीएसी पोर्टल के माध्यम से भागीदारी का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).