कोविड-19 का दूसरा दौर, लॉकडाउन मे छूट दिये जाने से कितना खतरनाक होगा ?
कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित न्यूयार्क शहर ने रात के लिये सबवे को बंद कर दिया है ताकि इसे संक्रमण मुक्त किया जा सके। इटली में विशेषज्ञों ने कुछ प्रतिबंधों में छूट देना अभी शुरू किया है, हालांकि सांसदों ने चेतावनी दी कि वायरस का नया दौर आने वाला है। उन्होंने संक्रमित मरीजों की पहचान की कोशिश तेज करने, उनके लक्षणों की निगरानी करने और उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने का कार्य तेज करने को कहा है।