एजेंसी न्यूज

वैज्ञानिकों ने धरती का सबसे नजदीकी ब्लैक होल खोजा

रिविनिउस ने ही इस खोज से जुड़ी टीम का नेतृत्व किया था।

वैज्ञानिकों ने धरती का सबसे नजदीकी ब्लैक होल खोजा

यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के खगोलविद थॉमस रिविनिउस ने कहा कि यह ब्लैक होल धरती से करीब एक हजार प्रकाश वर्ष दूर है। एक प्रकाश वर्ष की दूरी साढ़े नौ हजार अरब किलोमीटर दूरी के बराबर होती है। लेकिन ब्रह्मांड, यहां तक कि आकाशगंगा के संदर्भ में, यह ब्लैक होल हमारा पड़ोसी है।

रिविनिउस ने ही इस खोज से जुड़ी टीम का नेतृत्व किया था।

इस खगोलीय खोज से संबंधित अध्ययन बुधवार को पत्रिका ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स’ में प्रकाशित हुआ।

इससे पहले मिला धरती का नजदीकी ब्लैक होल इससे लगभग तीन गुना यानी कि 3,200 वर्ष दूर है।

हार्वर्ड ब्लैक होल इनीशिएटिव के निदेशक एवी लोएब ने कहा कि ऐसे ब्लैक होल होने की भी संभावना है जो इस ब्लैक होल की तुलना में धरती के अधिक करीब हों।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).