एजेंसी न्यूज

सर्बिया और क्रोएशिया की फुटबाल लीग शुरू होगी

सर्बियाई फुटबाल महासंघ (एफएसएस) की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘फैसला किया गया है कि 2019-2020 सत्र के अंतिम चार दौर का आयोजन किया जाएगा।’’

सर्बिया और क्रोएशिया की फुटबाल लीग शुरू होगी

बालकन क्षेत्र के इन दोनों देशों ने हालांकि लोगों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा रखा है और ऐसे में मैचों के खाली स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है।

सर्बियाई फुटबाल महासंघ (एफएसएस) की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘फैसला किया गया है कि 2019-2020 सत्र के अंतिम चार दौर का आयोजन किया जाएगा।’’

लीग शुरू करने के अलावा सर्बिया कप भी पूरा किया जाएगा। सर्बिया कप क्वार्टर फाइनल चरण तक पहुंच गया है और इसका फाइनल 24 जून को होगा।

इस बीच क्रोएशियाई फुटबाल महासंघ (एचएनएस) ने कहा कि उनका सत्र 30 और 31 मई को नेशन्स कप के सेमीफाइनल मैचों के साथ शुरू होगा जबकि फर्स्ट डिविजन लीग के मैच छह जून से खेले जाएंगे।

हालांकि सेकेंड डिविजन के बचे हुए मैच, क्षेत्रीय और अन्य लीग नहीं खेली जाएंगी।

मोंटेंनेग्रो ने भी अपनी लीग एक जून से शुरू करने की घोषणा की है।

बालकन क्षेत्र में कोविड-19 के कारण 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि 17500 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).