हिमाचल प्रदेश में 16 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 54 लोगों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब 69 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 32 मरीज कांगड़ा के हैं, 15 हमीरपुर, पांच-पांच सोलन और बिलासपुर, चार मंडी, तीन चंबा, दो-दो सिरमौर और उना तथा एक मरीज कुल्लू से है। इस संक्रामक रोग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।