सीआईआई सर्वेक्षणः 63 प्रतिशत लोग तीन माह में यात्रा के इच्छुक, 70 प्रतिशत का विदेश यात्रा से इनकार
कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह सर्वेक्षण ऑनलाइन किया गया और इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। सर्वेक्षण में शामिल हुए 250 प्रतिभागी चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी थे।