एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: महिला और दो बेटे मृत पाए गए, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति को हत्या के शक में हिरासत में लिया गया है।

महाराष्ट्र: महिला और दो बेटे मृत पाए गए, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
जियो

बीड, 24 मई महाराष्ट्र के बीड में 30 वर्षीय एक महिला और उसके दो बेटों का शव उनके घर से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक उन तीनों की निर्मम हत्या की गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति को हत्या के शक में हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संगीता कोकने और उनके बेटों संदेश (11) और मयूर (7) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि संगीता और संदेश के खून से लथपथ शव घर के एक कमरे में पड़े मिले जबकि मयूर का शव घर के बाहर मिला।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मृतका के पति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

अधिकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).