भूकंप के दौरान भी टीवी चैनल को इंटरव्यू देती रहीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न, देखें वीडियो
जेसिंडा आर्डर्न (New Zealand’s Prime Minister, Jacinda Ardern) ने साक्षात्कारकर्ता रयान ब्रिज को बीच में रोककर बताया कि राजधानी वेलिंगटन में संसद परिसर में क्या हो रहा है. आर्डर्न ने कहा, “रयान यहां भूकंप आया है, हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ है.’’उन्होंने कमरे में दाएं-बाएं देखते हुए कहा, “आप मेरे पीछे चीजों को हिलते हुए देख सकते हैं.”