वर्नर की हैट्रिक से लिपजिग ने मेंज को रौंदा
लिपजिग अब शीर्ष पर काबिज बायर्न म्यूनिख से सात अंक पीछे है। बायर्न मंगलवार को दूसरे स्थान पर काबिज डोर्टमंड के खिलाफ मैच खेलेगा।
चौबीस वर्षीय वर्नर से पूछा गया कि वह इसका जश्न कैसे मनाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘उसमें कुछ मीठा तो जरूर होगा। ’’
लिपजिग अब शीर्ष पर काबिज बायर्न म्यूनिख से सात अंक पीछे है। बायर्न मंगलवार को दूसरे स्थान पर काबिज डोर्टमंड के खिलाफ मैच खेलेगा।
लिपजिग ने पिछले सप्ताह फीबर्ग के साथ ड्रा के बाद शानदार वापसी की। वर्नर ने लीग के इस सत्र में अपने कुल गोल की संख्या 24 पर पहुंचा दी है और वह बायर्न के रॉबर्ट लेवानडोवस्की से केवल तीन गोल पीछे हैं। वर्नर ने दो हैट्रिक भी बनायी हैं।
वर्नर ने 11वें मिनट में पहला गोल किया जिसके बाद यूसुफ पॉलसेन ने 23वें मिनट में मार्सेल सैबिटजर के क्रास पर गोल करके लिपजिग की तरफ से अपने 250वें मैच का जश्न मनाया।
इसके बाद पॉलसेन की मदद से सैबटजर ने गोल दागा जिससे मध्यांतर तक लिपजिग 3-0 से आगे था। वर्नर ने दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में अपना दूसरा गोल किया और फिर मैच खत्म होने से 15 मिनट पहले तीसरा गोल करके हैट्रिक पूरी की।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

